रात में आयरन स्प्रे बेहतर क्यों काम करता है?
आयरन (फेरस) एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो फसलों को हरा-भरा और स्वस्थ रखता है। जब पौधों को पर्याप्त आयरन नहीं मिलता, तो नई पत्तियाँ पीली पड़ने लगती हैं और बढ़वार धीमी हो जाती है। किसान जल्दी सुधार के लिए आयरन स्प्रे करते हैं, और इसका सबसे अच्छा परिणाम रात में स्प्रे करने पर मिलता है।
इसका सरल कारण नीचे दिया गया है।
दिन में स्प्रे कम प्रभावी क्यों होता है?
• दिन की गर्मी में स्प्रे बहुत जल्दी सूख जाता है।
• सूर्य की रोशनी में फेरस (Fe²⁺) फेरिक (Fe³⁺) में बदल जाता है, जिसे पौधे सही से अवशोषित नहीं कर पाते।
• तेज तापमान से पत्तियों पर हल्का तनाव पड़ सकता है।
इसी कारण पौधे बहुत कम मात्रा में आयरन ले पाते हैं.
रात का समय स्प्रे के लिए सबसे अच्छा क्यों है?
• रात में कम तापमान के कारण स्प्रे पत्तियों पर ज्यादा समय तक टिकता है।
• रात की नमी पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है।
• सूर्य न होने से ऑक्सिडेशन नहीं होता और पौधे को सक्रिय आयरन मिलता है।
• रात में पौधे शांत अवस्था में रहते हैं, जिससे अवशोषण बेहतर होता है।
इसीलिए शाम के बाद किया गया आयरन स्प्रे तेजी से हरियाली बढ़ाता है।
कौन-कौन सी फसलों को अधिक फायदा होता है?
केला, अंगूर, अनार, गन्ना, साइट्रस, सब्ज़ियाँ और लगभग सभी फलदार फसलें आयरन स्प्रे पर अच्छा प्रतिक्रिया देती हैं।
सबसे अच्छा स्प्रे का समय
• सूर्यास्त के बाद (6:30–9:00 PM)
• सूर्योदय से पहले सुबह जल्दी